Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बाघ ने किया श्रमिक पर हमला। हमले में श्रमिक गंभीर रूप से हुआ घायल

रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाघों का मानव के साथ संघर्ष भी बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही आज मंगलवार को देखने को मिला। आज रणथंभौर नेशनल पार्क की खंडार रेंज के गिलाई सागर बांध क्षेत्र में बांध की पाल का निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर पर अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया। जिससे हमले में मजदूर विष्णु माली पुत्र कैलाश माली निवासी खंडार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को उपचार के लिए खंडार के सीएचसी पर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उपचार के बाद घायल को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया। बाघ के हमले से मजदूर के मुंह पर चोट आई है। हालांकि वन विभाग की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हमला करने वाला बाघ कौनसा है।

 

The tiger attacked the worker, Worker seriously injured in attack in khandar

 

मजदूर पर टाइगर द्वारा हमला करने के बाद गिलाई सागर बांध पर किए जा रहे मनरेगा के काम को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। साथ ही वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है।

इनका कहना है- गिलाई सागर बांध पर मनरेगा कार्य करते वक्त एक मजदूर पर बाघ ने हमला किया है। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है। हमलावर बाघ कौनसा है अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके व आसपास के क्षेत्र में बाघ की मॉनिटरिंग व ट्रेकिंग करवाई जा रही है। – विष्णु गुप्ता, क्षेत्रीय वनाधिकारी, खण्डार।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !