Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बिजली विभाग के बिल का भुगतान नहीं किया तो पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की किस्त नहीं होगी जारी

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को जनता जल योजना के तहत बकाया बिजली के बिलों का भुगतान यदि शीघ्र बिजली विभाग को नहीं किया गया तो ऐसी ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की किस्त तथा उनकी खाते भी सीज करने के निर्देश संबंधित विकास अधिकारियों को दिए है। गौरतलब है कि कई ग्राम पंचायतों में जनता जल योजना के तहत बिजली विभाग का करोड़ों के बिल बकाया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विगत तीन दिवस में कैंप लगाकर उक्त भुगतान करने के निर्देश जारी किए है।

 

If the electricity department bill is not paid, then the 15th finance commission installment will not be released to the panchayats

 

उन्होंने कहा कि इस कार्य को त्वरित गति से किया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस में नरेगा योजना के तहत करवाए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता देते हुए मोबाइल मॉनिटरिंग ऐप से शत-प्रतिशत हाजरी करवाने के निर्देश दिए साथ ही कार्यों की यूसीसीसी भी समय पर भेजने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 31 मार्च तक सीएससी निर्माण पूर्ण कराने और सामुदायिक शौचालयों का समय पर निर्माण करने के निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय स्वीकृति समय पर जारी करने या किश्तों का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए।समस्त विकास अधिकारियों को प्रभावी पर्यवेक्षण तथा निरीक्षण करने के निर्देश भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !