Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अपने विवाह पर दुल्हन ने किया प्याऊ संचालन के लिए आर्थिक सहयोग

दहेज में 1 रूपए और नारियल लेकर शादी करने वाला दूल्हा समाज की नजरों में हीरो बन जाता है लेकिन दुल्हन भी अपनी शादी में कुछ ऐसा ही कार्य कर दे तो वह भी समाज के लिए एक मिसाल बन जाता है। केशव नगर निवासी डॉ. कीर्ति शर्मा ने अपने विवाह पर मिसाल पेश कर समाज को संदेश दिया है। समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि लालसोट हाईवे पर सर्व समाज की ओर से प्याव का संचालन किया जा रहा है। कीर्ति शर्मा से अपने विवाह पर जल मंदिर के सहयोग की इच्छा जताई। इस पर विवाह स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं को कीर्ति शर्मा ने 3100 रुपए की राशि जल मंदिर के सहयोगार्थ प्रदान की।
On her marriage, the bride gave financial support for the operation of the water hut in sawai madhopur
कीर्ति ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके ध्यान में आया था कि यह प्याऊ लोगों के आर्थिक सहयोग से संचालित हो रही है जहां पर राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी देने को नसीब हो रहा है। इस पर उन्होंने प्याऊ को आर्थिक सहयोग करने के लिए अपने विवाह का दिन चुना और विवाह में पधारे सामाजिक कार्यकर्ताओं को सहयोग राशि प्रदान की। शहर के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष शर्मा की बहन कीर्ति शर्मा का विवाह हाल ही में 20 अप्रैल को हुआ था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !