Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पिपलाई में जैन मन्दिर के सोलहवें स्थापना दिवस पर छाया भक्तिभाव

अंधेरे में रोशनी की एक किरण खोजती मानवता को आज शुक्रवार फिर महावीर की तलाश है, आज फिर प्यासी है जनता कि कोई वीर- महावीर बनकर आये और हिंसा के संलिप्त वातावरण में सूखे अधरों पर करूणा का नीर टपकाये और धरती एक बार फिर “जिओ और जीने दो “के दिव्य उद्घोषों से गूंज जाय और अन्तरदीप की पूर्णता प्राप्त हो जावेl यह अवसर है दिगम्बर जैन मन्दिर के 16वें स्थापना दिवस का इस अवसर पर समग्र जैन समाज पिपलाई द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर एवं मूलनायक भगवान महावीर स्वामी के विधान की स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना करने के साथ – साथ दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गयेl

 

इस अवसर समग्र जैन समाज के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि समाज श्रेष्ठी बाबूलाल जैन को विश्व शान्ति के लिए जिनेन्द्र भगवान की वृहद शान्तिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा भगवान महावीर की विधान पूजा में रमेश जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन, आशू जैन और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया l

 

sixteenth foundation day of Jain temple in Piplai sawai madhopur

 

श्री जी के पंचामृत अभिषेक, भगवान महावीर की अष्टद्रव्य से पूजा अर्चना ,नित्य नियम पूजा – पाठ में सुमनलता जैन, आशा जैन, राजुल जैन ,सपना जैन, एकता जैन, मेघना, मिष्ठी, अभिनन्दन जैन, अमित और अक्षत ने भाग लियाl इस अवसर पर विनोद जैन ने बताया कि विधान की पूजा रमेश चन्द जैन गंगापुर सिटी के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुई और स्थापना दिवस की आरती के बाद भी श्रावक व श्राविकाओं का तातां लगा रहा तथा शाम को 8 बजे से नमोकर महामंत्र का जाप किया गया इस प्रकार स्थापना दिवस पर सम्पूर्ण जैन समाज भक्तिभाव मे डूबा रहाl इस अवसर पर कार्यक्रम में पवन जैन मण्डावरी, किर्ती जैन, उर्मिला जैन, पदमा जैन और राजस्थान सम्रग जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन भी सपरिवार शामिल हुए l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !