Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बैंक खाता सात दिवस में अपडेट नहीं करने पर मिलेगा नोटिस

चिकित्सा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सीएमएचओ डॉ. मीना ने सभी को निर्देश दिए कि जिनकी भी लाइन लिस्ट पेंडिंग है वो उसे शत – प्रतिशत पूर्ण करें, राजश्री योजना में दूसरी किश्त ड्यू चल रही है वो उसकी पेंडेंसी को भी खत्म करें। जिन भी गर्भवती महिलाओं की बैंक खाता संख्या व डिटेल पेंडिंग है उसे सात दिवस में पूर्ण किया जाए। बैंक खाता डिटेल का कार्य 7 दिवस में पूर्ण नहीं होने पर संबंधित को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक आशा फैसिलिटेटर इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं।
Notice will be given if bank account is not updated in seven days in sawai madhopur
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, सांख्यिकी अधिकारी अजय शंकर बैरवा ने एएनसी, पूर्ण टीकाकरण, शिशु मृत्यु, डिलिवरी व मातृ मृत्यु रिपोर्ट की शत प्रतिशत लाइन लिस्ट, ओजस, जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना की पहली व दूसरी किस्त की प्रगति, पीसीटीएस लाइन लिस्ट प्रगति, पीसीटीएस पर आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता फीडिंग की प्रगति व पेंडेंसी का कारण, पीसीटीएस एप, एचएमआईएस पोटर्ल, आशासाॅफ्ट, 23 सूचकांक, जिला अस्पताल रैंकिंग, एएनसी रजिस्ट्रेशन 12 वीक रजिस्ट्रेशन, 3 एएनसी चेकअप, टीटी प्रेग्नेंट वुमन प्रगति, संस्थागत प्रसव, स्टिल बर्थ की रिपोर्टिंग, पूर्ण टीकाकरण की प्रगति, लिंगानुपात, पीएफएमएस, वित्तीय रिपोटर्, ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा की। बैठक में खंड कार्यक्रम प्रबंधक, लेखाकार, आशा सुपरवाइजर, पब्लिक हेल्थ में मैनेजर, सांख्यिकी निरीक्षक, डेटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !