Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम का हुआ समापन

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में आयोजित किए जा रहे “दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सोमवार को हुआ। इस दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 40 प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा गया जिनके नाम ‘हरित युवा’ एवं ‘हरित शावक’ थे।

 

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की कलाएं जैसे – चित्रकला, कोलाज, पॉटरी मेकिंग, स्विरल आर्ट और मॉडल मेकिंग आदि सिखाई गई। इसके अतिरिक्त प्रिजर्वेशन एंड कन्जर्वेशन ऑफ बायोलॉजिकल स्पेसिमेंस, हर्बेरियम टेक्निक्स, योगा क्लासेज, लेक्चर्स ऑन डिफरेंट टॉपिक्स जैसे- फॉसिल्सरू नेचुरल प्रिजर्वेशन ऑफ बायोलॉजिकल स्पेसिमेन्स, ओनली वॉन अर्थरू ग्रीन प्लैनेट, बिग मैमल्स ऑफ रणथंभौर नेशनल पार्क, प्लास्टिक प्रदूषण, जल प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण हेतु आम जन की भागीदारी एवं पर्यावरण जागरूकता इत्यादि विषय पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए।

 

Ten day summer program concludes in Rajiv Gandhi Regional Museum of Natural Sciences

 

इस दौरान प्रतिभागियों ने मैनपुरा स्थित शबरी डेयरी फार्म का भ्रमण भी किया तथा वहां उपस्थित कर्मचारियों ने प्रतिभागियों को ग्रीन हाउस, वर्मी कम्पोस्टिंग, सौर ऊर्जा चलित वाटर पम्प, जैविक खेती आदि के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया।

 

 

समापन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिभावकों के समक्ष संग्रहालय द्वारा प्रदान किए गए विषय पर पाॅवर पॉइंट प्रजेन्टेशन दिया तथा प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई आर्ट एवं क्राफ्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरश्कार तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगामी 5 जून 2022 को प्रदान किये जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !