Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों एवं नवगठित प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न

भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आज गुरुवार को सुबह 10 बजे  जिलाध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया एवं मोर्चा प्रभारी जम्मू कुमार जैन ने ली। जिसमे भाजपा के सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 8 वर्ष के कार्यकाल पर सुशासन को लेकर चलाए जाने वाले अभियान की चर्चा हुई एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा करके आगामी योजनाएं बनाई गई साथ ही जन रैली को लेकर योजना बनाई। इसके बाद पुनः 2 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कायार्लय नवगठित विभिन्न जिला प्रकोष्ठ एवं विभागों के नव दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया एवं प्रकोष्ठ प्रभारी बलवीर सिंह द्वारा की गई।
Meeting of all fronts and newly formed cell of BJP concluded in sawai madhopur
बैठक में सभी प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक एवं सह संयोजक अपेक्षित किए गए। बैठक में प्रकोष्ठों के कार्यक्रमों तथा किस तरह से कार्य करके प्रकोष्ठों को मजबूत बनाया जाए जिससे भारतीय जनता पार्टी और मजबूती से खड़ी हो सके इस पर चर्चा की गई। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान संयोजक संतोष मथुरिया, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री बलवीर सिंह, प्रशिक्षण विभाग संयोजक ओमप्रकाश डंगोरिया, सहसंयोजक मधुमुकुल चतुर्वेदी, हरफूल बैरवा, धनसिंह गुर्जर, घनश्याम शर्मा, महावीर चौधरी, जगदीश यादव, ज्ञानप्रकाश सेन, चंदन सिंह नरूका, रवि शर्मा, रामपाल बालोत, प्रशांत जैमिनी, देवेंद्र सेन, विष्णु प्रजापत, सचिन, लवलेश जायसवाल, राजू दाधीच एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !