मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदनोली में पीने के पानी के लिए संकट छाया हुआ है। पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसती महिलाओं ने किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा के नेतृत्व में सुखी पड़ी हुई पानी की टंकी पर मटकिया फोड़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने 3 दिन में टंकी में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में रोड़ जाम करने की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत व जलदाय विभाग को अवगत कराने के बावजूद भी आज तक पानी की व्यवस्था नहीं हुई है। कांजी मीणा ने बताया कि ग्रामीण लोग एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। गांव में 5 टंकियां बनी हुई है लेकिन किसी भी टंकी में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया