Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चाइल्डलाइन टीम ने दो बालिकाओं को करवाया श्रममुक्त

बालश्रम उन्मूलन सप्ताह के तहत सवाई माधोपुर चाइल्डलाइन टीम ने दो बालिकाओं को मुख्य बाजार बजरिया से बालश्रम एवं कबाड़ा बिनते हुए रेस्कयू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। चाइल्डलाइन के डायरेक्टर अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता के निर्देशन में बालश्रम उन्मूलन सप्ताह मनाया जा रहा हैं।

 

Childline team free two girls from child labor in sawai madhopur

 

इस दौरान चाइल्डलाइन टीम बालश्रम की रोकथाम को लेकर आमजन का जागरुक किया जा रहा है। साथ ही बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चोें को टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। आज दो बालिकाओं कों कबाड़ा बिनते हुए पाये जाने पर रेस्क्यूकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। इससे पूर्व दो बालकों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। चाइल्ड लाइन के कोर्डीनेटर हरिशंकर बबैरवाल, मीना कुमारी, दशरथ बैरवा एवं बच्चों के परिजन चाइल्डलाइन पहुचें।

 

 

 

चाइल्डलाइन टीम ने बच्चों एवं परिजनों को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्वेता गर्ग, सदस्य अकुंर गर्ग, ज्योति शर्मा, बाबूलाल राजौरा, ज्योति शर्मा एवं युवराज चौधरी के समक्ष पेश किया गया। समिति ने परिजनों को बालश्रम नहीं करवाने के लिए पाबंद करते हुए सभी बालक – बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द करने के आदेश दिये। कुछ लोग जानकारी के अभाव में या जानबूझ कर चाइल्डलाइन टीम के रेस्क्यू में बाधा डालने का प्रयास करते हुए बच्चों को बालश्रम के लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रहे है।

 

 

ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में बालश्रम रोकथाम अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा। टीम ने बजरिया में लोगों जागरुक करते हुए बच्चों से बालश्रम नहीं कराने, बाल विवाह नहीं करने के लिए आमजन को जागरुक किया। मुसीबत में फंसे बच्चो की मदद के लिए 1098 पर कॉल करें। 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !