Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

न्यूज एंकर रोहित की गिरफ्तारी पर आईएफडब्ल्यूजे ने जताया आक्रोश

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट आईएफडब्ल्यूजे उपखण्ड इकाई गंगापुर सिटी अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में मीडिया एंकर रोहित रंजन की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन को सौंपा। आईएफडब्ल्यूजे के मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गैर कानूनी तरीके से न्यूज के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी के जिस तरह प्रयास हुए उससे समस्त पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि देश में संविधान का राज है और उसके तहत किसी भी गलती के लिए गिरफ्तारी से पहले एक तय कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाना बेहद जरूरी है फिर भी पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची।

 

Journalists expressed outrage over the arrest of news anchor Rohit in gangapur city

 

छत्तीसगढ़ पुलिस किसी एक विचारधारा को संरक्षण देने की नियत से बिना विधि प्रक्रिया का पालन किए उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। ज्ञापन में बताया कि इससे पहले भी राष्ट्रीय चैनल के एंकर अमीश देवगन और अमन चोपड़ा के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गई थी जो कि सीधा सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की कोशिश है।

 

ज्ञापन में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट गंगापुर सिटी इकाई ने इस मामले में राष्ट्रपति से दखल देने एवं स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता को अपना संरक्षण प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान पवन शर्मा, पंकज शर्मा, यादराम तसीवाल, मदन मोहन गर्ग, दिनेश सिंहल, रमेश चंद भौड, दिनेश चंद अग्रवाल एवं महेन्द्र कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !