पुलिस ने अलग – अलग मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भगवानदास उर्फ भय्यन पुत्र सीताराम निवासी हरिजन बस्ती मिर्जापुर गंगापुर सिटी, संजीव पुत्र मनोहरी निवासी पाटौर थाना कुडगांव जिला करौली, रवीसिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी नसियां कॉलोनी गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित आरोपी विकाश उर्फ विक्की पुत्र सूरजमल निवासी करेल मलारना डूंगर, हनुमान पुत्र रतनलाल निवासी घाटा नैनवाडी बौंली को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया