Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खेत पर बनी झोपड़ी में आग लगने से फसल और घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

खंडार उपखंड क्षेत्र के परसीपुरा गांव में खेतों पर फसल की रखवाली के लिए बनाई झोपड़ी में आग लगने से वहां पर तैयार रखी फसल पुरी तरह से जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान रामजीलाल गुर्जर ने बताया की वह और उसका परिवार ज्यादातर समय खेत पर ही रहता है। इसलिए खेत पर एक आवासनुमा झोपड़ी बना रखी है। इसी साल तैयार हुई उड़द और बाजरे की फसल की कटाई दो दिन पुर्व ही हुई थी। लेकिन अचानक बारिश के आने की वजह से खेत पर ही आवासनुमा मुंझ घास से बनी झोपड़ी में कटी फसल रखी हुई थी।

 

Crop and household items burnt to ashes due to fire in a hut built on the farm in khandar

 

लेकिन गत मंगलवार शाम को अचानक झोपड़ी के पास में रखे स्टार्टर में स्पार्किंग होने के कारण झोपड़ी में आग लग गई। जिससे वहां रखी हुई उड़द और बाजरे की फसल, खाद के कट्टे और घरेलू सामान तथा रूपए आदि जलकर राख हो गए। आगजनी की इस घटना से पीड़ित किसान की इस बार की तैयार हुई पुरी फसल और घरेलू सामान जलकर खाक हो गई। जिससे किसान का रो – रोकर बुरा हाल है। ग्रामवासियों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !