Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तीन अलग – अलग मामलों में फरार चल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार 

सूरवाल थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन अलग – अलग मामलों में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई, एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के निर्देशन में सीओ सिटी शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चंपावत के सुपरविजन में जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में थानाधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गत 17 अगस्त 2022 को अपहरण हुई बालिका को दस्तयाब किया गया। मामले में वांछित आरोपी भूपेंद्र कीर पुत्र सियाराम निवासी मण्डी पाली जिला श्योपुर मध्यप्रदेश को आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया। जो पुलिस रिमांड पर चल रहा है।

 

3 accused who are absconding in three different cases arrested in sawai madhopur

 

इसी प्रकार 2 माह पहले हुई लूट के मामले में सहआरोपी शोएब उर्फ मालिक पुत्र नजमुद्दीन निवासी धनोली सवाई माधोपुर को प्रोडक्शन वारंट के जरिए तफ्तीश के बाद गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार 5 साल से फरार वांछित स्थाई वारंटी मतलूब पुत्र मुख्तयार निवासी गोगोर सवाई माधोपुर को विदेश से आने की सूचना पर तकनीकी सहायता व मुखबिर खास की सहायता से आज बुधवार को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी अमरेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुरज्ञान सिंह, हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र राठौड़, हैड कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल बाबूलाल एवं कांस्टेबल वीरसिंह आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !