Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सवाई की बेटी यशस्वी नाथावत ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक 

भारतीय तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में पणजी गोवा में 4 से 10 नवंबर 2022 तक चल रही 42वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान की महिला कंपाउंड टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

 

कंपाउंड वर्ग की महिला टीम स्पर्धा में प्रिया गुर्जर, सोमांशी मेदतवार, माया विश्नोई व यशस्वी नाथावात की टीम ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। राजस्थान व उत्तर प्रदेश के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला 230–230 से बराबर रहा। टाई ब्रेकर में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 29–27 से हराकर जीत के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

 

Yashasvi Nathawat won gold medal in national archery competition

 

राजस्थान टीम ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में मणिपुर को 226–214, क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 232–220 से और सेमी फाइनल में महाराष्ट्र को 226–225 से हराते शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा की छात्रा व सवाई माधोपुर जिले कि युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने कंपाउंड वर्ग की महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से खेलते हुए राजस्थान का व सवाई माधोपुर जिले का नाम रोशन किया।

 

यशस्वी नाथावत सीएसटी आर्चरी एकेडमी (सीएसटी स्पोर्ट्स फाउंडेशन) जयपुर में रहकर कोच दिनेश कुमार कुमावत के निर्देशन व मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रही। यशस्वी की इस सफलता के लिए परिवार व क्षेत्रवासियों ने बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यशस्वी की सफ़लता से खेल प्रेमियों में व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !