Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रदेशवासियों के लिए संजीवनी बनी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

आज रजिस्ट्रेशन करवाने पर कल से मिलने लगेगा लाभ

 

राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2021-22 में युनिवर्सल हेल्थ कवरेज के तहत प्रदेश में 1 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारम्भ की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 31 जनवरी तक पंजीकरण करवाने पर 1 फरवरी से ही निःशुल्क उपचार का लाभ ले सकेंगे। 31 जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर आमजन को योजना का लाभ 1 मई से मिल पाएगा। यह राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी फ्लैगशिप योजना है, जिसमें प्रदेश का कोई भी परिवार 850 रुपए देकर योजना से जुड़ सकता है।

 

 

Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme became a lifeline for the people of Rajasthan

 

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक परिवार को 10 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का चिकित्सा खर्च वहन किया जाता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत परिवार को 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इस योजना में सभी बीमित परिवार योजना के पात्र है। बीमित परिवार के सदस्य अथवा सदस्यों की दुर्घटना के कारण स्थाई क्षति होने की अवस्था में 5 लाख रूपये तक का आर्थिक सम्बल प्रदान किया जाता है।

 

 

 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कॉकलियर इंप्लांट, हार्ट ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट एवं बोनमैरों ट्रांसप्लांट के पैकेजेज मरीज को देय 10 लाख के वॉलेट के अतिरिक्त है। योजना में पात्र परिवार की पहचान जन आधार कार्ड के माध्यम से की जाती है। इस योजना में शामिल होने के लिए अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर निःशुल्क पंजीयन करवाया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !