स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल ब्लॉक सवाई माधोपुर में आज शुक्रवार 17 फरवरी को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पायल सैनी ने प्रथम स्थान, सबा खान ने द्वितीय स्थान और स्नेहा महावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक रितु बैरवा द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

जिसमें विद्यालय की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बालिकाओं में कलात्मकता, रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता का विकास होता है। विजेता बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया