Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी शिवदेश, विमल और नरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में जिले में चलाए जा रहे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी कैलाश चन्द मीना के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक दाताराम मय जाब्ता द्वारा पैदल गश्त के दौरान शिवदेश पुत्र निहाल सिंह निवासी कांशीरामपुरा थाना सदर जिला करौली, विमल पुत्र रजन निवासी खाण्डेपुरा थाना कुडगांव जिला करौली और नरेन्द्र कुमार पुत्र राजूलाल निवासी राहिर थाना करनपुर जिला करौली एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मानसिंह तिराहा गंगापुर सिटी पर बार-बार इधर से उधर चक्कर लगा रहे थे।

 

Gangapur City Sadar police station arrested three for breach of peace

 

जो संदिग्ध प्रतीत होने पर सहायक उपनिरीक्षक दाताराम ने हाथ का इशारा देकर रुकवा कर पुछताछ की गई व मोटरसाइकिल के कागजात मागें तो तीनों शख्स जोर जोर से चिल्लाकर भीड़ इकट्ठी करने लगे। जिन्हें सहायक उपनिरीक्षक दाताराम द्वारा समझाईश कि कोशिश की गई। लेकिन तीनों मरने मारने पर उतारु होने पर मौके पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु गिरफ्तार किया जाना आवश्यक होने पर तीनों को धारा 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार किया जाकर मोटरसाइकिल के कागजात नहीं होने पर एमवी एक्ट मे जब्त किया गया। आरोपियों को आज  मंगलवार को एसडीएम गंगापुर सिटी के समक्ष पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक दाताराम, कांस्टेबल अवधेश, कांस्टेबल अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

 

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !