Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज मंगलवार को अतुल कुमार सक्सैना अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर द्वारा जिला कारागृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 

अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सैना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में कीटनाशक के छिड़काव, सीवरेज, बंदियों को कैंटीन की सुविधा, सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण, जेल में विजिटर्स रूम, रसोई घर, पीने के पानी, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, पेयजल की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरकों की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई।

 

After inspecting the district jail, the arrangements were reviewed in sawai madhopur

 

जिला कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नहीं पाई गई।

 

मौके पर जिला कारागृह के कारापाल रमेश उपाध्याय ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियों हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !