Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शहीद दिवस के अवसर पर निकाली अहिंसा यात्रा, हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुार जिला प्रशासन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड सवाई माधोपुर एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय, उपखण्ड मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत पर शहीद दिवस के अवसर पर अहिंसा यात्रा, मौन कार्यक्रम एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

 

 

इस दौरान शहीदों भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू की तस्वीरों पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, एसडीएम कपिल शर्मा, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के जिला संयोजक विनोद जैन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द बंसल सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने अहिंसा यात्रा को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से अम्बेडकर सर्किल, पुराना ट्रक यूनियन होते हुए गुलाब बाग पहुंचकर सम्पन्न हुई।

 

Ahinsa Yatra taken out on the occasion of Martyr's Day in sawai madhopur

 

 

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पिता संसार बनाने के लिए आपका धन्यवाद, गायत्री मंत्र, इस्लाम धर्म प्रार्थना, जैन धर्म प्रार्थना महा मन्त्र नवकार, हर देश में तू, हम होंगे कामयाब, मौन प्रार्थना, शांति पाठ सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भ्रदाणि पश्यन्तु का स्काउट गाइड द्वारा सामूहिक गायन किया गया।

 

इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, शिक्षा अधिकारी कालूराम बैरवा, नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल, सीओ स्काउट सुरेन्द्र, सीओ गाइड दिव्या, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, मीना शर्मा, रविन्द्र जैन, युवराज, कमलेश, महावीर, शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला प्रतिनिधि विजय एस. तालचड़िया, के.एम कांवरिया, तूफान सिंह पंवार, ललित अग्रवाल, जुगल किशोर वर्मा सहित अन्य कार्मिक स्काउट, गाइड, एनसीसी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !