Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार

गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी जसवंत पुत्र मोहनलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष
अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द, विजय कुमार सांखला वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुरसिटी के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी कैलाशचन्द के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक धनराज द्वारा वांछित चल रहे आरोपी जसवंत पुत्र मोहनलाल निवासी जीतकीपुर थाना नादौती जिला करौली को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी की निशादेही से मामले के माल मशरुका एक
मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया गया है।

 

One accused wanted in theft case arrested in gangapur city

 

घटना का विवरणः- अभय मीना पुत्र शिवकेश मीना निवासी टोकसी ने इस आशय की पेश कि गत दिनांक 04.03.2023 को दिन में मेरी मोटरसाइकिल क्रिएटिव स्कूल जयपुर रोड़ सीपी हॉस्पिटल के सामने क्रिएटिव स्कूल के पार्क में खड़ी थी। वह स्कूल के अन्दर चला गया। इसके बाद उसने आकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। यह गाड़ी उसके पिताजी शिवकेश मीना के नाम है। अनुसंधान के दौरान मामले में आरोपी जसवंत पुत्र मोहनलाल निवासी जीतकीपुर थाना नादौती जिला करौली को गत दिनांक 21.03.2023 को प्रोडेक्शन जरिये वारंट के जेल गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशादेही से थाना उदेई मोड़ पर सीआरपीसी में जप्तशुदा एक मोटरसाइकिल के इंजन को बरामद किया गया है। आरोपी को बाद में अनुसंधान पेश न्यायालय किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक धनराज, कांस्टेबल अशोक,कांस्टेबल कुंजीलाल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !