Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पटवारी ने महिला एसडीएम को भेजे मैसेज, लिखा- मैम आप सुंदर हो, प्यार हो गया

रानीवाड़ा तहसील के धामसीन पटवारी रमेश जाट ने महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन के बाद महिला एसडीएम  को शिविर में शिरकत के वक्त के फोटो भेजकर वाट्सअप पर लिखा की मैम आप बहुत अच्छी हो। मुझे आपसे प्यार हो गया है। एसडीएम ने देर रात को आए मैसेज को देखकर एक बार इसलिए इग्नोर किया कि ड्रिंक करके किया होगा लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन सुबह 11 बजे फिर रात वाले मैसेज का जवाब मांगा तो एसडीएम ने तहसीलदार को शिकायत कर उसे पाबंद करने के लिये कहा।

 

Patwari sent a message to the female SDM in jalore

 

लेकिन पटवारी ने अपने ही अधिकारी तहसीलदार को ही धमका दिया। पटवारी ने कहा कि आप मेरे अधिकारी हो, इसका मतलब आप मेरे प्यार के बीच में आएंगे? उसके बाद पटवारी लगातार वाट्सअप पर अश्लील मैसेज भेजता रहा। इसी से परेशान होकर शुक्रवार शाम को एसडीएम ने आरोपी पटवारी के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आईपीसी 354, SC-ST, IT Act की धारा लगाकर अग्रिम अनुसंधान कर रही है, वहीं जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी रमेश को निलंबित कर दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !