Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पटेल नगर में धूमधाम से मनाया श्रीसंकटमोचन हनुमानजी का पाटोत्सव

रणथम्भौर रोड़ सवाई माधोपुर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड पटेल नगर में श्री1008 श्रीसंकटमोचन हनुमानजी महाराज का भव्य पाटोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुभ मिति वैशाख शुक्ल जानकी नवमी 29 अप्रैल, शनिवार को धूमधाम से मनाया। न्यू हाउसिंग बोर्ड पटेल नगर विकास समिति के कानसिंह सोलंकी ने बताया कि सायं 7 बजे से 1001 आसन पर विशाल एवं संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ गौ भक्त तथा धर्मप्रेमी रोहित सिंहल एवं कमलेश जायसवाल के सान्निध्य में भिन्न-भिन्न बदलती लय में प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात् हनुमान चालीसा पाठ का समापन कर रात्रि 8.45 बजे श्रीहनुमानजी महाराज एवं श्रीराम दरबार का भव्य मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग दर्शन तथा माता-बहिनों द्वारा घर से लाये गये 5-5 मिट्टी के दीये प्रज्वलित कर महाआरती की गयी।

 

Srisankatmochan Hanumanji's Patotsav celebrated with pomp in Patel Nagar Sawai Madhopur

 

सुगन्धित फूलों की महक और वाद्ययंत्रों की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। पाटोत्सव के अवसर पर विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मन्दिर परिसर को फूल मालाओं, गुब्बारों एवं अनेक प्रकार के संसाधनों से सुसज्जित किया गया। सभी धर्मानुरागियों ने भक्ति रस का आस्वादन किया। महाआरती के पश्चात् छप्पन भोग की प्रसादी तथा सुन्दरकाण्ड पोथी का वितरण किया गया! सभी भक्तों ने कार्यक्रम से भाव-विभोर होकर शीतल पेय का रसास्वादन किया। आयोजन समिति ने वर्ष 2024 में पाटोत्सव कार्यक्रम की अग्रिम घोषणा करते हुए सभी को निमंत्रण दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !