Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अधिकारियाें के तबादले: जयपुर रेंज में तीन साल से एक ही जिले में तैनात 29 सीआई बदले जाएंगे

लंबे समय से एक ही जिले में तैनात रहे पुलिस अधिकारियाें के तबादले हाेंगे। इसके लिए जयपुर आईजी की ओर से ऐसे पुलिस अधिकारियाें की जानकारी मांगी गई है। जयपुर रेंज में ऐसे 29 सीआई व 94 एसआई हैं, जो तीन साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात हैं। यानी 123 पुलिस अधिकारियाें के तबादले हाेंगे। इनमें से कई थानाधिकारी हैं। इस साल दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव हाेने हैं। सितंबर के आखिर में आचार संहिता लगने की संभावना है। इससे पहले तीन साल से एक ही जिले में कार्यरत पुलिस अधिकारियाें के तबादले किए जाएंगे। इसकाे देखते हुए ऐसे पुलिस अधिकारियाें की सूची बनाई जा रही है।

 

यह सूची गुरुवार तक पुलिस मुख्यालय पहुंच जाएगी। जयपुर रेंज (द्वितीय) के जयपुर ग्रामीण, अलवर, दाैसा, झुंझुनूं, सीकर में तीन साल से कार्यरत पुलिस निरीक्षक व उपनिरीक्षकाें की सूची तैयार हो गई है। झुंझुनूं के दस थानाधिकारी बदलेंगे इस आदेश से जिले में तैनात दस थानाधिकारियाें का तबादला हाेगा। जिसमें काेतवाली थानाप्रभारी सुरेंद्र देगड़ा, बुहाना थानाधिकारी महेंद्र सिंह, चिड़ावा थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव, सीआई सुनील शर्मा, मंडावा थानाधिकारी महावीर सिंह, बिसाऊ थानाधिकारी कमलेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मीणा, पचेरी थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर, बगड़ थानाधिकारी श्रवण कुमार, धनूरी थानाधिकारी मुकेश कुमार का तबादला हाेगा। इसके साथ ही एसपी ऑफिस में कार्यरत एसआई गाेपाल थालाैर, अपराध सहायक सीआई चूनाराम, लाइन में तैनात राजेंद्र प्रसाद, एसआई महावीर के तबादले की संभावना है।

 

29 CI posted in the same district for three years in Jaipur range will be changed

 

इन पुलिस निरीक्षकाें के हाेंगे दूसरे जिले में तबादले

झुंझुनूं जिले में कार्यरत सीआई सुरेंद्र सिंह देगड़ा, महेंद्र सिंह, इंद्रप्रकाश यादव, सुनील शर्मा, चूनाराम, अलवर में तैनात महेशचंद्र शर्मा, भरतलाल मीणा, राजेश शर्मा, राजेश वर्मा, वीरेंद्र कुमार, चाैथमल, जहीर अब्बास, नेमीचंद, दाैसा में कार्यरत पुलिस निरीक्षक श्रीराम, सुगन सिंह, नरेशचंद्र, सीकर में कार्यरत पवन कुमार चाैबे, अशाेक चाैधरी, कमल कुमार, हिम्मत सिंह, राममनाेहर, जयपुर ग्रामीण में कार्यरत भंवरलाल, जाेगेंद्र सिंह, सीतादेवी शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !