Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाटोदा थाना पुलिस ने धारदार तलवार लहराते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार तलवार की बरामद

बाटोदा थाना पुलिस ने धारदार तलवार लहराते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तलवार  बरामद की है। पुलिस ने आरोपी बनकेश पुत्र रामहेत उर्फ रत्तिराम को गिरफ्तार किया है। बाटोदा थानाधिकारी परमेन्द्र सिंह ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द व पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास संतराम के निकट सुपरवीजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

 

Batoda police station arrested an accused while waving a sharp sword in batoda sawai madhopur

 

उन्होंने बताया की किरोडीलाल एएसआई मय टीम द्वारा अवैध आर्म्स के विरूद्व कार्रवाई करते हुए आरोपी बनकेश पुत्र रामहेत उर्फ रत्तिराम निवासी बिछौछ, बाटोदा को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से अवैध तलवार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में बाटोदा थाने पर मामला पंजीबद्व किया गया।

 

GMVSWM

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम बिछौछ में रामलाल सरपंच के मकान के पास घमण्डी मीना के मकान के सामने एक व्यक्ति धारदार लोहे की नंगी तलवार लेकर घुम रहा है और घमण्डी मीना से झगड़ा होने की संभावना है। इस पर सहायक उप निरीक्षक किरोडी लाल मय जाप्ता के बिछौछ रामलाल सरपंच के मकान के सामने पहुंचे तो वहां पर एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ मे लोहा की धारदार नंगी तलवार लेकर लहरा रहा था और कह रहा था कि घमण्डी बाहर निकल तुझे बताता हूँ।

 

 

 

जिसे पकडकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बनकेश पुत्र रामहेत उर्फ रत्तिराम निवासी बिछौछ बाटोदा का होना बताया। जिसके कब्जे से मिली नुकीला धारदार नंगी तलवार को जब्त कर आरोपी बनकेश मीना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अनुसंधान व गहन पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक किरोडी लाल, रामनिवास कांस्टेबल, सोहन लाल कांस्टेबल, शीशराम कांस्टेबल, राजू यादव कांस्टेबल एवं शिवलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 9887641704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !