Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोतवाली थाना पुलिस ने घर से एसी का पाईप चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने घर से एसी का पाईप चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश बैरवा पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाये जाने हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Kotwali police station arrested accused of stealing AC pipe from home in sawai madhopur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व गठित टीम सहायक उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह मय जाप्ता द्वारा घर में लगी एसी के पाईप को चोरी कर ले जाने के आरोपी दिनेश बैरवा पुत्र जगदीश बैरवा निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।

 

GMVSWM

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी विकास कुमार मीना पुत्र पृथ्वीराज निवासी साकेत नगर चमत्कार जैन मंदिर के सामने आलनपुर जिला सवाई माधोपुर ने गत रविवार को पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर रिपोर्ट पेश की कि मेरे घर से एसी के पाईप चोरी हो गये हैं। प्राप्त रिपोर्ट पर मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसमें आरोपी दिनेश बैरवा पुत्र जगदीश बैरवा को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जितेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक एवं दिनेश कांस्टेबल शामिल रहे।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 9887641704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !