Sunday , 7 June 2026
Breaking News

उदेई मोड़ थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 5 लोगों किया गिरफ्तार

उदेई मोड़ थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द एवं वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी बाबुलाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।

 

Police arrested five accused from sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया की गठित टीम ने गश्त के दौरान ट्रक यूनियन शराब के ठेके के सामने तीन चार व्यक्ति शराब की बोतल फो़ड कर आपस मे झगड़ा फसाद कर रहे थे। सूचना पर एएसआई सुरेश चन्द मय जाप्ता के ट्रक यूनियन पर पहुँचे तो वहाँ पर 4 व्यक्ति शराब पीने व खरीदने एव कमीशन की बात को लेकर ठेके के सामने आपस मे झगड़ा फसाद कर मरने मारने पर उतारु हो रहे थे। पुलिस ने राजू उर्फ राजकुमार पुत्र छोटे लाल निवासी महूँकलां, गंगापुर सिटी, धर्म सिंह पुत्र लल्लू राम निवासी गुर्जरो की झौपडी मिर्जापुर उदेई मोड़, मुकुट सिंह पुत्र जयराम निवासी बाईपास मानपुरा उदेई मोड़ एवं विजय सिहं पुत्र रामधन निवासी ब्रह्मवाद गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार दिनेश कुमार उर्फ दीनू पुत्र छुट्टन लाल निवासी सोप नादोती जिला करौली को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भरत सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेष चन्द, हेड कांस्टेबल राजेश खन्ना, जितेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल, राजाराम कांस्टेबल, रवीकान्त कांस्टेबल, अकलेश कांस्टेबल, रामवतार कांस्टेबल, एवं विजय सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !