Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वजीरपुर थाना पुलिस ने बलात्कार करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने बलात्कार करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी योगेन्द्र कुमार मीना पुत्र जमुनालाल मीना उर्फ जम्बाली को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वजीरपुर योगेन्द्र शर्मा ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

Wazirpur police station arrested an accused of rape in sawai madhopur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी बाबूलाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में आरोपी योगेन्द्र कुमार मीना पुत्र जमुनालाल मीना उर्फ जम्बाली निवासी रानेटा सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ओमप्रकाश मीना निवासी गश्तीपुरा वजीरपुर ने गत 16 जून को एक रिपोर्ट अपनी नाबालिग लड़की से साथ आरोपी योगेन्द्र मीना पुत्र जम्बाली को रात के 3 बजे बलात्कार करने के संबंध में दर्ज करवाई थी।

 

 

इसके बाद प्राप्त रिपोर्ट पर वजीरपुर थाने पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी की तलाश की गई। तलाशी के दौरान आरोपी योगेन्द्र कुमार मीना पुत्र जमुनालाल मीना उर्फ जम्बाली को वजीरपुर से गिरफ्तार किया गया।आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा, समय सिंह कांस्टेबल, रणधीर सिंह कांस्टेबल, जीतेन्द्र कांस्टेबल एवं अनिल कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !