Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में लें भाग, पाएं लाखों रुपये का इनाम, प्रतियोगिता में ऐसे लें भाग

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि इस पहल का मूल भाव है कि जनता की ताकत से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस कॉन्टेस्ट में राजस्थान का कोई भी 13 वर्ष से अधिक का निवासी प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी सरकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया अथवा लाभान्वितों की कहानियां के रचनात्मक वीडियो बनाकर प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरूस्कृत हो सकता है। उन्होंने बताया कि वीडियो को अपने कम से कम 2 सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ 6 अगस्त, 2023 तक पोस्ट कर सकते हैं।

 

प्रतियोगिता में कैसे लें भाग:- राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाएं फिर अपनी पसंद से योजनाएं चुनें जिन पर आप वीडियो बनाना चाहते हैं। उनके रचनात्मक कंटेंट के साथ 30 से 120 सेकेंड्स का वीडियो बनाएं। अपनी रचनात्मकता को खुली छूट दें – आप म्यूजिक, डांस, कविता, सिंगिंग या स्क्रिप्ट, किसी भी माध्यम से अपनी बात वीडियो में कह सकते हैं। पोस्ट सेटिंग को पब्लिक पर सेट ज़रूर कर लें, ताकि कोई भी आपका वीडियो देख सके। वेबसाइट jansamman.rajasthan.gov.in पर पंजीकरण फॉर्म भरें, दिए गए फॉर्म में लिंक सबमिट करें और सबमिट बटन दबाएं जिससे प्रतियोगिता के लिए आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

 

First prize Rs 1 lakh in Jan Samman Video Contest

 

विजेता को मिलेगी यह पुरूस्कार राशि:- राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग लें और हर दिन रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका पाएं। दैनिक पुरस्कार में पहला 1 लाख का नकद पुरस्कार, दूसरा 50 हजार का नकद पुरस्कार, तीसरा पुरस्कार 25 हजार रूपए का नकद पुरस्कार तथा हर दिन एक हजार के 100 प्रेरणा पुरस्कार भी घोषित किए जाएंगे। 7 जुलाई के कॉन्टेस्ट का परिणाम 10 जुलाई को जारी कर दिया गया है। दैनिक पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा प्रत्येक तृतीय दिवस पर वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !