Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा एवं कांग्रेस आमने-सामने

मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में अब कांग्रेस और बीजेपी में तीख़ी बहस शुरू हो गई है। जहां एक ओर बीजेपी के सभी नेता विपक्षी दलों पर सदन में बहस से बचने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदन में विस्तृत बयान देना चाहिए। इस मामले को लेकर अब संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित हो गई है।

BJP and Congress face to face on the issue of sexual harassment of women in Manipur

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “नरेंद्र मोदी जी, आपने कल संसद के अंदर बयान नहीं दिया। अगर आप क्रोधित थे तो आपको कांग्रेस की राज्य सरकारों से अनुचित तुलना करने की जगह मणिपुर के मुख्यमंत्री को हटाना चाहिए था।”

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, “इंडिया आपसे सदन में विस्तृत बयान देने की अपेक्षा करता है। ये बयान सिर्फ़ एक घटना पर नहीं होना चाहिए बल्कि 80 दिनों से जारी हिंसा पर होना चाहिए, जिसके सामने आपकी राज्य और केंद्र सरकार बेबस और निर्दयी दिखी है।”

विपक्षी दलों ने कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में आयोजित हुई बैठक में 26 विपक्षी दलों के गठबंधन को “इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस” यानी “इंडिया” का नाम दिया है। इसके बाद कांग्रेस नेता अपने ट्वीट्स में इंडिया शब्द को कैपिटल लैटर्स में लिखते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में जहां एक ओर विपक्ष पीएम नरेन्द्र मोदी की ओर से विस्तृत बयान देने की मांग कर रहा है।

वहीं, बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की ओर से इस मुद्दे पर जो कहा जा चुका है, उससे आगे क्या कहा जा सकता है। ये बात कहने के साथ ही विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया जा रह है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शुक्रवार को सदन के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, “मुझे लगता है कि चर्चा के प्रति विपक्ष गंभीर नहीं है, क्योंकि सरकार तो चाहती है कि मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।”

“स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि जिस प्रकार की घटना हुई है, उससे पूरा राष्ट्र शर्मसार हुआ है, और उन्होंने मामले में कठोर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। अब इसके बाद भी विपक्ष चर्चा नहीं कर रहा है तो इसका मतलब ये है कि वे चर्चा से भाग रहे हैं।”

यह भी पढ़ें :- “मणिपुर यौन उत्पीड़न मामले पर बोले पीएम मोदी – देश की बेइज्जती हो रही है, दोषी बख़्शे नहीं जाएंगे”

मणिपुर यौन उत्पीड़न मामले पर बोले पीएम मोदी – देश की बेइज्जती हो रही है, दोषी बख़्शे नहीं जाएंगे

 

 

यह भी पढ़ें :- “अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे – मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट”

अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे – मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट

 

सोर्स – बीबीसी न्यूज हिन्दी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !