Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मणिपुर यौन उत्पीड़न मामले पर बोले पीएम मोदी – देश की बेइज्जती हो रही है, दोषी बख़्शे नहीं जाएंगे

संसद का मॉनसून सत्र आज गुरुवार से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले दिन संसद में पहुंचकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की, ”मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख से भरा है। ये घटना शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले कितने हैं, कौन हैं वो अपनी जगह है, पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। मैं मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वो मां-बहनों की रक्षा के लिए कदम उठाएं।”

PM Modi said on the Manipur sexual harassment case - the country is being insulted, the guilty will not be spared

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की, ”घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, सरकार चाहे किसी की भी हो, नारी के सम्मान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की, ”मैं देशवासियों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि दोषियों को किसी सूरत बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।”

जानकारी के अनुसार मणिपुर में लगभग हिंसा तीन महीनों से जारी है। इस बीच गत बुधवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान फिर मणिपुर की तरफ खींच लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मणिपुर में पुरुषों की एक भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर दौड़ाते दिख रहे हैं।

मणिपुर पुलिस ने बताया है कि इस मामले में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। इस मामले में कांग्रेस पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रही थी और सरकार की आलोचना कर रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ कहा:-

  1. मॉनसून सत्र में आप सबका स्वागत है। सावन का पवित्र मास चल रहा है। इस बार तो डबल सावन है। सावन का महीना पवित्र कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए उन बिलों का ज़िक्र किया, जो संसद में इस मॉनसून सत्र में पेश किए जाने हैं।
  3. मुझे उम्मीद है कि सब इस समय का उपयोग करेंगे।
  4. संसद में हर सांसद की जो जिम्मेदारी है, जो बिल हैं उसकी चर्चा करना अनिवार्य है।
  5. चर्चा जितनी ज्यादा पैनी होती है, उतना जनहित में दूरगामी परिणाम देने वाली होती है।
  6. संसद में हमारे जो सांसद आते हैं वो संसद से जुड़े होते हैं। जनता के दुख दर्द समझने वाले होते हैं। ऐसे में जब चर्चा होती है तो ज़ड़ों से जुड़े विचार आते हैं।
  7. इस सत्र में लाए जा रहे बिल जनता से जुड़े हुए हैं।
  8. परंपरा रही है कि जब विवाद हो तो संवाद से सुलझाया जाएगा।

सोर्स बीबीसी न्यूज हिन्दी 

 

यह भी पढ़ें :- “अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे – मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट”

 

अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे – मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !