Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों हेतु चुनाव 20 को

सवाई माधोपुर जिले के नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में 31 मई 2023 तक रिक्त हुए पदों को भरने के लिए उपचुनाव हेतु राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त को मतदान होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड संख्या 22 के सदस्य के रिक्त पद को भरने के लिए 4 अगस्त को रिटर्निग अधिकारी द्वारा निर्वाचन का लोक नोटिस जारी किया जाएगा। नाम निर्देशनपत्र 4 अगस्त से 8 अगस्त तक रिटर्निग अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

 

Election for vacant posts in urban bodies and Panchayati Raj on 20 august in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को नाम निर्देशनपत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 12 अगस्त, को अपरान्ह 3 बजे से पूर्व अभ्यर्थिता वापसी की जा सकेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 14 अगस्त को किया जाएगा तथा मतदान 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक सम्बन्धित वार्ड में निर्धारित किए गए मतदान केन्द्रों पर होगा। मतों की गणना 21 अगस्त, 2023 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए 4 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी।

 

 

 

10 अगस्त को सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नियुक्त रिटर्निग अधिकारी को नाम निर्देशनपत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 11 अगस्त को नाम निर्देशनपत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 12 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी एवं इसके उपरान्त चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर निर्धारित मतदान केन्द्रों पर होगा। उन्होंनें बताया कि पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत डूंगरपट्टी के सरपंच, ग्राम पंचायत फुलवाडा के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पंच, गोठ के वार्ड संख्या 2 के वार्ड पंच तथा पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत जटवाडाकलां के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पंच का पद रिक्त है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !