Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

साइकिल रैली से दिया शत-प्रतिशत मतदान करने एवं त्रिनेत्र गणेश मेले को स्वच्छ बनाने का संदेश

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में जागरूक देश की हो पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान की थीम पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को साईकिल रैली निकालकर सवाई माधोपुर शहर के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही त्रिनेत्र गणेश मेला 2023 को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया गया। उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी ने साइकिल रैली को आलनपुर सर्किल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

Cycle rally gave message of 100% voting and making Trinetra Ganesh fair clean

 

यह रैली आलनपुर सर्किल से शुरू होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान साईकिल रैली के माध्यम से शहर के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के साथ-साथ त्रिनेत्र गणेश मेला को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, स्वीप प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग कालूराम बैरवा, कनिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीना सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !