Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

इदारा अदब-ए-इस्लामिक सवाई माधोपुर की ओर से काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

इदारा अदब-ए-इस्लामिक सवाई माधोपुर की ओर से त्रैमासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के अब्दुल मजीद सफदर ने बताया कि बरकत मंजिल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता इदारा अदब-ए-इस्लामिक के प्रांतीय अध्यक्ष प्रसिद्ध शायर सरफराज बज़्मी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में काजी-ए-शहर सवाई माधोपुर निसारुल्लाह निसार मौजूद रहे। अपने अध्यक्षीय भाषण में सरफराज बज़्मी ने रचनात्मक साहित्य सृजन की आवश्यकता बताते हुए इदारा अदब-ए-इस्लामिक का सुंदर परिचय दिया।

 

अतिथि कवियों में काजी निसारउल्लाह निसार, अब्दुल मजीद सफदर, अब्दुल खालिक शेख, आदिल कागजी, रेहान फारूकी, इस्लामुल्लाह असलम, अमीर अली अमीर ने अपने अशआर प्रस्तुत किये जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सरफराज बज़्मी ने “जब बचाता हूँ तो गिरती है ज़मीं पर दस्तार और दस्तार बचाता हूँ तो सर सर जाता है” सुना कर वाह वाही लूटी।

 

Poetry seminar organized in Sawai Madhopur

 

 

वहीं निसार उल्लाह निसार ने “तुम्हारा नाम अगर ना लिखा होता इस फसाने में, ज़बां आज़िज़ ना होती बज़्म में पढ़कर सुनाने में” शेर सुना कर खूब दाद हांसिल की। रेहान फारूकी ने “तेरे ही नाम के उजाले है शबिस्तां में मेरे, मैंने तो शमां रखी तूने हवा रखी है” सुनाया और अब्दुल मजीद सफदर ने करते रहेंगे लोग खुराफात कुछ न कुछ, देंगे ना जब तलक जवाब बात कुछ ना कुछ” तथा अब्दुल खालिक शाइक ने लब हैं खामोश तो आंखों की नमी से पूछो, है यह किस दर्द को आंखों में छुपाए हुए लोग” सुनाया। काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन प्रसारण अन्य देशों में भी किया गया।

 

जिसमें वहां से उर्दू काव्य प्रेमियों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ ऑनलाइन बैठक में भाग लिया और अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में प्रवासी भारतीयों द्वारा ऑनलाइन अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से इदारा अदब-ए-इस्लामिक सवाई माधोपुर की नियमित संस्था की स्थापना की गई जिसमें अब्दुल मजीद सफदर को जिला अध्यक्ष, काजी निसारुल्लाह साहब का संरक्षक चुना गया। बैठक के मेजबान सैयद फसाहत अली द्वारा की गई। उत्कृष्ट व्यवस्था और प्रतिभागियों की अत्यधिक रुचि के कारण बैठक काफी देर तक चलती रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !