Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? मध्य प्रदेश के मंत्री बोले- धमाकेदार होगी बीजेपी की पांचवी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगले सप्ताह आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर सकती है। इस लिस्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसे धमाकेदार लिस्ट कहा जा रहा है। पांचवीं लिस्ट को लेकर पूछे जाने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया की सूची धमाकेदार ही होगी। आगे धमाके ही धमाके होने वाले हैं, दिवाली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में सूची विस्फोटक होगी। आतिशबाजी की उम्मीद है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी की राज्य इकाई के सूत्रों की मानें तो मौजूदा 25 से 30 विधायकों का टिकट कट सकता है। इसके पीछे का कारण उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जनता में असंतोष को बताया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो पार्टी को लगता है कि इनमें से लगभग आधे विधायक अपनी सीटें नहीं बचा पाएंगे। ऐसे में पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है।

 

सिंधिया और उनके करीबियों को लेकर भी अटकलें

 

पांचवी सूची से पहले जिन लोगों के राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ उनके करीबी नौ मंत्री भी शामिल हैं। इन 9 मंत्रियों में महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, बृजेंद्र सिंह यादव और सुरेश धाकड़ जैसे प्रमुख नाम हैं। ये सभी 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी चर्चा है कि उनका नाम इस सूची में हो सकता है। सिंधिया अभी राज्यसभा सांसद हैं और उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्री का चार्ज है। उन्होंने कभी राज्य का चुनाव नहीं लड़ा है। हालांकि बीजेपी ने इस बार जिस तरह से मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को उतारा है, उससे लग रहा है कि इस बार पार्टी उन्हें भी विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।

 

MP Election 2023- Jyotiraditya Scindia will contest assembly elections

 

इन तीन सीटों से टिकट मिलने की है चर्चा

 

सिंधिया को लेकर चर्चा है कि उन्हें शिवपुरी से टिकट मिल सकता है। शिवपुरी से अब तक उनकी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव जीत रहीं थीं, लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. ऐसे में चर्चा है कि इस सीट पर सिंधिया को उतारा जा सकता है। इसके अलावा ये भी चर्चा है कि पार्टी उन्हें गुना की दो अन्य सीटों बमोरी या कोलारस में से किसी एक पर उतार सकती है। ये दोनों सीटें भी गुना लोकसभा क्षेत्र में आती हैं, जहां से 2002 से 2014 तक ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद के रूप में जीत रहे थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !