Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, धार्मिक यात्रा पर निकले थे, गांव से निकलते ही हुआ हादसा

सांवलिया के दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौ*त हो गई। वहीं, हादसे में 18 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्रतापगढ़ के जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना शनिवार सुबह 4:30 बजे प्रतापगढ़-बांसवाड़ा एनएच-56 पर कचोटियां गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 41 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुहागपुरा तहसील (प्रतापगढ़) के रहने वाले है।

 

गांव से निकलते ही 2 किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा

 

जानकारी के मुताबिक सभी यात्री शनिवार सुबह करीब 4 बजे चित्तौड़गढ़ में शनि महाराज और सांवलिया जी के दर्शनों के लिए निकले थे। सुहागपुरा से निकलने बाद दो किलोमीटर दूर कचोटियां गांव में हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक ने इलाज के दौरान द*म तोड़ दिया। राहगीरों ने निजी वाहनों से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, मृ*तकों के परिवार को भी हादसे की जानकारी दी गई है।

 

Bus full of devotees rammed into truck in pratapgarh

 

इन घायलों ने तोड़ा दम

 

मृतकों में सुहागपुरा क्षेत्र के नाथूलाल (60) पुत्र नारिया मीणा निवासी लंबा डबरा, रूपलाल (45) पुत्र मॉर्निंग मीणा, हीरालाल (50) पुत्र वाजिया मीणा, गोपाल (62) पुत्र रत्न मीणा सभी निवासियां लांबा डाबरा सभी सुहागपुरा थाना क्षेत्र के हैं। वहीं, नारायण पुत्र हूरजी मीणा, दल्ला पुत्र आशिया मीणा, अशोक पुत्र मोहन मीणा, धर्मेंद्र पुत्र हुर्ता मीणा, कालू पुत्र रावजी मीणा, सूरजमल पुत्र गणेश मीणा, हूरता पुत्र धावरा मीणा, रूपा पुत्र हकरा मीणा, हेमराज पुत्र नंद मीणा, तोलकी बाई पत्नी हेमराज मीणा, चोरबन पुत्र हुर्जी मीणा, प्रभु लाल पुत्र कमल मीणा,मोहन पुत्र ललिया मीणा सभी निवासी लांबा डाबरा के रहने वाले हैं।

 

सूचना पाकर कलेक्टर-एसपी पहुंचे हॉस्पिटल

 

कलेक्टर इंद्रजीत यादव एवं एसपी अमित कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को उचित इलाज को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बताया कि सभी लोग आज सुबह ही धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, यात्रियों से भी जानकारी ली जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !