Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, भट्टा बस्ती थाने के दो हेड कांस्टेबल 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

जयपुर:- एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा सोमवार को कार्रवाई करते हुए भट्टा बस्ती थाने के दो हेड कांस्टेबलों को रिश्वत लेते ट्रैप किया है। एसीबी ने दोनों हेड कांस्टेबल को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। एसीबी ने भट्टाबस्ती थानाधिकारी संजय कुमार रीडर एवं बुदधाराम हेड कांस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

ACB action in Jaipur, two head constables of Bhatta Basti police station trap taking bribe of Rs 30 thousand in jaipur rajasthan

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि थी की उसके भाई के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में भट्टाबस्ती थानाधिकारी संजय कुमार रीडर एवं बुदधाराम हेड कानिस्टेबल द्वारा मामले के जांच अधिकारी थानाधिकारी भट्टाबस्ती के नाम पर 60 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

 

 

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आहद खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। गत सोमवार को उप अधीक्षक पुलिस नीरज भारद्वाज एवं उनकी टीम जयपुर ग्रामीण द्वारा ट्रैप की कार्रवाई करते हुए संजय कुमार पुत्र स्व. लोकचंद निवासी प्लाट नं. 37, राजेन्द्र नगर-ए, सीतावाली फाटक, बैनाड़ रोड़, मुरलीपुरा, जयपुर हाल रीडर, थानाधिकारी भट्टाबस्ती (हेड कांस्टेबल) एवं बुदधाराम पुत्र स्व. रामजीलाल निवासी 39-ए अशोक वाटिका, जगतपुरा, जयपुर हाल हेड कांस्टेबल पुलिस थाना भट्टाबस्ती, जयपुर शहर उत्तर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

 

मामले में थानाधिकारी की भूमिका की जाँच की जा रही है। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !