Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पायलट खेमे के नेता सुरेश मिश्रा ने जॉइन की बीजेपी, आरएलपी नेताओं ने भी थामा बीजेपी का दामन

जयपुर:- राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अन्य पार्टियों में सेंधमारी कर रही है। गत सोमवार को कांग्रेस, आरएलपी और जयपुर के पूर्व जिला कलेक्टर अतर सिंह नेहरा समेत 10 नेताओं ने भाजपा जॉइन की है  सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस नेता पंडित सुरेश मिश्रा ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है।

 

Pilot camp leader Suresh Mishra joined BJP, RLP leaders also joined BJP in jaipur rajasthan

 

पंडित सुरेश मिश्रा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार भी वह सांगानेर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पिछले कुछ दिन कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने इन्हें बीजेपी जॉइन कराई है।

 

 

आरएलपी प्रधान सहित अन्य नेताओं ने जॉइन की भाजपा:-

इस मौके पर खींवसर प्रधान व आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी, आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी और उनके पति आरएलपी नेता रेवतराम डागा, आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला फतेहपुर, सरपंच संघ के अध्यक्ष व बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर ने भाजपा जॉइन की है।

 

 

नागौर के मौलासर पूर्व प्रधान व कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य झालाराम भाकर, हनुमानगढ़ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन चावला और पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरडक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

 

कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण राजनीति – पंडित सुरेश मिश्रा:-

 

भाजपा में शामिल होने के बाद पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि सनातन के खिलाफ जिस तरह से लगातार कांग्रेस पार्टी बयान दे रही है। पिछले कुछ दिनों में ब्राह्मणों की हत्या हो रही है, उससे मेरा मन विचलित था। रामगंज में जो घटना हुई। उसमें तुरंत 50 लाख का चेक दे दिया गया। कांग्रेस लगातार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इससे मैं लगातार परेशान हो रहा था। ऐसी पार्टी में रहने को मेरा मन गंवारा नहीं था। इसलिए मैंने बीजेपी का दामन थामा है।

 

 

आरएलपी में आगे बढ़ने वाले को मच्छर की तरह मसल दिया जाता है – जगदीश बीडियासर:-

आरएलपी छोड़कर बीजेपी जॉइन करने वाले जगदीश बीडियासर ने कहा कि आरएलपी पार्टी में आगे बढ़ने वाले कार्यकर्ताओं को मच्छर की तरह मसल दिया जाता है। आज प्रदेश में जो माहौल हैं। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहा है। उसे बीजेपी ही सही कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !