Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

निर्वाचन में नियुक्त कार्मिकों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने के लिए सुविधा केन्द्र बनाए

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संचालन नियम 1961 के नियम 18ए के तहत निर्वाचन में नियुक्त कार्मिकों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने के लिए सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। मतपत्र प्रकोष्ठ (पोस्टल बैलेट) प्रभारी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त स्थानीय जिलों के साथ-साथ अन्य जिलों के कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण स्थल शहीद रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय (दक्षिण परिसर) एवं पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। जहां पर सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों के निर्वाचन कार्यो में लगे कार्मिकों को क्रमशः विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी, बामनवास, सवाई माधोपुर एवं खण्डार के सुविधा केन्द्रों पर डाक मतपत्र के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और गरिमा के साथ 16 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदान करवाया जा रहा है।

 

 

Facilitation centers should be set up to enable election personnel to vote through postal ballot

 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शहीद रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय (दक्षिण परिसर) में बनाए गए सुविधा केन्द्र पर विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी के 150, बामनवास के 85, सवाई माधोपुर के 244 एवं खण्डार के 223 निर्वाचन कार्याे में लगे कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया। इसी प्रकार मतदान दलों के कार्मिक, पुलिस, होमगार्ड एवं फोरेस्ट गार्ड के लिए स्थापित सुविधा केन्द्र पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी के 122, बामनवास के 69, सवाई माधोपुर के 164 एवं खण्डार के 91 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र का प्रयोग किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !