Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजस्थान विधानसभा चुनाव – 2023 : दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के सहयोग के लिए रहेंगे वॉलंटियर्स

राजस्थान में कल 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के सहयोग के लिए वॉलंटियर्स की नियुक्त किए गए है।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से मतदान के दिन दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के सहयोग के लिए एनएसएस, एनसीसी, स्काउट – गाइड, स्वयंसेवकों या 15 से 17 आयु वर्ग के छात्र – छात्राओं को बतौर वॉलंटियर नियुक्त किया गया है।

 

 

Rajasthan Assembly Elections - 2023 Volunteers will be there to assist disabled and senior voters

 

मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो वॉलंटियर्स उपस्थित रहेंगे। ये वॉलंटियर्स दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान बूथ तक सुगमता पूर्वक पहुंचाने के लिए मदद करेंगे। इन्हे विशेष शिक्षकों के माध्यम से व्हील चेयर संचालन एवं सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षित भी किया गया हैं।

 

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की सहायक के लिए आगनवाड़ी, एएनएम, आशा सहयोगिनियों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को भी लगाया है। साथ ही मतदान केंद्र के भवन पर मतदान केंद्रों का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !