पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अब भाजपा में सकारात्मक रुख नजर आने लगा है। गत 15 दिसंबर को राजे पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहीं और फिर जब भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का पद संभाला तब भी राजे ने सचिवालय में पहुंचकर नए सीएम को आशीर्वाद दिया। भजनलाल जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो राजे ने उन के सिर पर हाथ रखकर फोटो खींचवाया।

राजे ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा के पद ग्रहण के मौके पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। राजे ने यह दिखाने का प्रयास किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो निर्णय लिए हैं उनसे वे सहमत हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे बाद वसुंधरा राजे की भाजपा में सकारात्मक भूमिका देखने को मिली है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया