Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा के सामने श्रीकरणपुर चुनाव जीताने की बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छ: केंद्रीय मंत्रियों, छ: मुख्यमंत्रियों आदि वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में गत 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली। उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सचिवालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री का पद भी ग्रहण कर लिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे दिए। लेकिन इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री  के सामने श्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव-उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की चुनौती भी खड़ी हो गई हैं। मालूम हो कि कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद श्रीकरणपुर का विधानसभा चुनाव निरस्त कर दिया गया था।

 

लेकिन अब निर्वाचन विभाग ने इस क्षेत्र में नए सिरे से चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। निर्वाचन विभाग के अनुसार आगामी 19 दिसंबर को नामांकन का अंतिम दिन होगा। पांच जनवरी को मतदान होना है। निर्वाचन विभाग के अनुसार भाजपा और अन्य दलों के प्रत्याशी पूर्ववर्ती ही रहेंगे सिर्फ कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार को ही नामांकन की इजाजत होगी। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रुपेंद्र सिंह कुन्नर को ही उम्मीदवार घोषित किया है। कहा जा सकता है कि नए सीएम को जनवरी के पहले सप्ताह में ही चुनाव की परीक्षा से गुजरना होगा।

 

Rajasthan's new CM Bhajanlal Sharma faces a big challenge to win the Srikaranpur elections

 

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को नजर अंदाज कर भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री इसलिए बनाया की उनकी छवि एक साधारण कार्यकर्ता की थी। अब देखना होगा कि अपनी इस छवि के अनुरूप भजनलाल शर्मा किस प्रकार से श्रीकरणपुर से भाजपा को चुनाव जीतवाते हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा रखा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आगामी 19 दिसंबर को जब रुपेंद्र सिंह नामांकन दाखिल करेंगे। तब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उपस्थित रहेंगे।

 

कांग्रेस इस चुनाव को जीत कर यह संदेश देना चाहती है कि भले ही विधानसभा चुनाव में हार हो गई हो, लेकिन आम जनता आज भी कांग्रेस को चाहती है। यदि इस चुनाव में भाजपा की हार होती है तो सीधे तौर पर नए मुख्यमंत्री की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। यही वजह है कि भाजपा भी इस चुनाव को जीतने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती। भाजपा ने भी चुनाव जीतने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भजनलाल शर्मा की दो-तीन सभाएं भी श्रीकरणपुर में करवाने की योजना है। श्रीकरणपुर का विधानसभा चुनाव जीत कर भजनलाल शर्मा भी पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तोहफा देना चाहते हैं। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !