Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शहीद अशफाक उल्ला खान को केंडल जला कर दी श्रद्धांजलि

शहीद अशफाक उल्ला खान के शहादत दिवस के अवसर पर आज मंगलवार शाम को वतन फाउंडेशन “हमारा पैग़ाम भाईचारे के नाम” के द्वारा शाम सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में फाउंडेशन के सदस्य एवं अन्य लोगों द्वारा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों के साथ अशफाकुल्ला खान को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने खान को याद करते हुए बताया कि ऐतिहासिक काकोरी काण्ड में अपने अदम्य उत्साह और साहस का परिचय देकर अंग्रेजों के दांतों में पसीने ला दिए। इस दौरान वे पुलिस के हाथ न आए मगर एक विश्वासघात के चलते अंग्रेज़ी हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटिश हुकूमत ने उनके पकड़े जाने के बाद उन्हें जेल में कठोर यातनाएं दी और सरकारी गवाह बनाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन अशफाक उल्ला खां न यातनाओं में टूटे न उनके क्रान्ति के उत्साह में कमी आई। उन्होंने हुकूमत के हर प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

 

Tribute to martyr Ashfaqullah Khan by burning candle in sawai madhopur

 

कैलाश सिसोदिया ने बताया कि अशफाक उल्ला खां भारत मां के शेर सपूतों की फेहरिस्त में सबसे आगे थे। उन्होंने फांसी के फंदे को गले का हार बनाया और ब्रिटिश हुकूमत ने 19 दिसम्बर, 1927 को अशफाक उल्ला खां को फैजाबाद जेल में फांसी दे दी।

 

जुगराज बुद्धिस्ट ने कहा कि टीम द्वारा विभिन्न जयंती तथा पुण्यतिथि के अवसर पर इसी प्रकार महापुरुषों को याद किया जाता रहेगा ताकि आम जन में महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों को जिंदा रखा जा सके एवं लोग उनकी जीवनी से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य जुगराज बुद्धिस्ट, सदिल खान, कैलाश सिसोदिया, आसिफ़, विमल, अमीन , सलीम शेख़, नरेंद्र शर्मा, घनश्याम बैरवा, मुन्ना खान, अयूब खान, शाहरुख खान, अली हुसैन आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !