Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

छाण में दिल दहलाने वाली घटना, बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर मारकर की ह*त्या

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला पहुंचे घटनास्थल

बदमाशों ने ह*त्या कर बुजुर्ग महिला के हाथ – पैरों से चांदी के आभूषण और नगदी चुराई

 

 

सवाई माधोपुर जिले की खंडार विधानसभा क्षेत्र के छाण गांव में आज बुधवार की को एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला की ह*त्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को छाण गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर मा*रकर बेरहमी से ह*त्या कर दी। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के हाथ – पैरों में पहने चांदी के कड़े व कान, गले और नाक में पहने सोने के जेवरात तथा नकदी चुरा करके ले गए।

 

 

 

Shocking incident in Chhan Sawai Madhopur

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृ*तका धापू देवी उम्र 70वर्ष पत्नी मोतीलाल माली निवासी बड़का मोहल्ला छाण की रहने वाली है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण अनिल डोरिया, खंडार थानाधिकारी दिनेश बैरवा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

 

 

 

 

बदमाशों ने बेरहमी से की बुजुर्ग महिला की ह*त्या:-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृ**तका के बेटे ने बताया कि सुबह पूरा परिवार खेत पर काम करने के लिए चला गया था। शाम को जब परिवार वापस घर पहुंचा तो उनकी मां अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली। सिर पर चोट लगने के निशान थे व सर से खू*न बह रहा था। परिजनों ने बताया कि महिला की ह*त्या करने के बाद बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के हाथ – पैरों, नाक, कान और गले में पहने आभूषण निकालने के लिए पत्थर या अन्य किसी औजार से उनके हाथ-पैरों को बेरहमी से दबोचा गया है तथा जबरदस्ती आभूषणों को हाथ – पैरों से निकाला है।

 

 

 

इसके बाद उन्होंने छाण पुलिस चौकी को इस बारे में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के श*व की जांच शुरू की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज्ञात बदमाश महिला के एक किलो के पैरों के कड़े, हाथों से पांच सौ ग्राम चांदी के हाथ के कड़े व जंतर सहित सोने की बाली आदि चोरी करके ले गए हैं। शाम को जब ग्रामीणों को इस घटना का पता चला तो यह खबर आग की तरह फेल गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में है।

 

 

ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी:-
ग्रामीणों ने बताया कि अगर तीन दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो तो टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे – 552 को जाम करेंगे। इसके बाद सर्वसमाज की सहमति से आंदोलन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !