शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आज रविवार को विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।

23 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, मुख्य अतिथि एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. सियाराम मीणा एवं मुख्य वक्ता राजेंद्र प्रसाद राजोरा के द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप जलाकर शुभारंभ किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया