मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार पुत्र बच्छराज को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ध्वनि उपकरण भी जब्त किए है।
मलारना डूंगर थानाधिकारी लखनसिंह खटाना ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि ध्वनि नियंत्रण अधिनियम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पीएचसी भाड़ौती के सामने पिकअप में लगे प्लेयर मशीन में लाउड स्पीकर में गाने बजाने पर अजय कुमार पुत्र बच्छराज निवासी मैनपुरा को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने ध्वनि उपकरण भी जब्त किए है। पुलिस ने थाने पर आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी लखनसिंह खटाना, मदनलाल हेड कांस्टेबल, विजेन्द्र कांस्टेबल और निरंजन कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया