Sunday , 6 September 2026
Breaking News

भजनलाल सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, यहां देखें किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला

राजस्थान में मंत्रिपरिषद के गठन होने के बाद आज शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंत्रियों के विभागों के आवंटन की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास गृह विभाग, आबकारी विभाग और एंटी करप्शन ब्यूरो समेत 8 विभाग हैं। जबकि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास समेत 6 विभाग मिले हैं। डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को उच्च शिक्षा विभाग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग समेत 4 विभाग का जिम्मा दिया गया हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल की 25 सदस्यीय टीम तैयार हो गई है।

 

Bhajanlal government divided the portfolios of ministers

 

जानें किसे क्या मिला विभाग

सीएम भजन लाल शर्मा के पास कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ (मुख्यमंत्री सचिवालय), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) समेत 8 विभाग है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग समेत 6 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा के पास तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के पास कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग है। गजेन्द्र सिंह खींवसर के पास चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) विभाग है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग है। मदन दिलावर के पास विद्यालयी शिक्षा विभाग ( स्कूल एजूकेशन), पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग है। कन्हैयालाल के पास जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग है। जोगाराम पटेल के पास संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय, न्याय विभाग है। सुरेश सिंह रावत के पास जल संसाधन विभाग, जल संसाधन (आयोजना ) विभाग है। अविनाश गहलोत के पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग है। सुमितगोदारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग है। जोराराम कुमावत के पास पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग है। बाबूलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, गृह रक्षा विभाग दिया गया है। हेमंत मीणा को राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग दिया गया है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेन्द्रपाल सिंह टी. टी. के पास कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग है। संजय शर्मा को वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। गोतम कुमार के पास सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग है। झाबर सिंह खर्रा को नगरीय विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग दिया गया है।

राज्य मंत्री

राज्य मंत्री ओटा राम देवासी के पास पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग है। मंजू बाघमार के पास सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग है।  विजय सिंह के पास राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग है। कृष्ण कुमार के. के. विश्नोई को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, नीति निर्धारण विभाग का जिम्मा दिया गया है। जवाहरसिंह बेदम को गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

बता दें कि गत 30 दिसंबर को राजस्थान के 22 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने 15 दिसंबर को ही शपथ ले ली थी। ऐसे में अब राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल की 25 सदस्यीय टीम तैयार हो गई है।

 

पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- 

Rajasthan Ministers 2024

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !