Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने दशहरा मैदान में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

दशहरा मैदान में यूआईटी व नगर परिषद द्वारा कराएं जा रहे निर्माण, पौधारोपण, सौन्दर्यकरण कार्यों का जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज शुक्रवार को निरीक्षण किया।

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि दशहरा मैदान पर सवाई माधोपुर शहर के नागरिकों, खिलाड़ियों सहित बच्चों के खेलकूद, भ्रमण एवं मनोरंजन के लिए यूआईटी तथा नगरपरिषद द्वारा ट्रेक निर्माण, पौधारोपण एवं सौन्दर्यकरण के कार्य कराए गए हैं ,जिससे प्रतिदिन हजारों नागरिक, खिलाड़ी एवं बच्चे लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने यूआईटी के सहायक अभियंता अमित गोयल को दशहरा मैदान के सौन्दर्यकरण सहित अन्य कार्यों में आर्थिक एवं सामग्री के रूप में सहायता प्रदान करने वाले सभी भामाशाहों की नामपट्टिका लगवाने के निर्देश दिए है।

 

 

 

Sawai Madhopur District Collector Suresh Kumar Ola inspected various works in Dussehra ground

 

 

इसके साथ-साथ जिला कलेक्टर ने नगर परिषद को खेल मैदान में गंदगी फैलाने वालों को जुर्माने से दण्ड करने के चैतावनी बोर्ड भी दोनों दरवाजों पर लगवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सर्किट हाउस रोड़ पर टूटी हुई बाउण्ड्री के मरम्मत कार्य को शनिवार से प्रारम्भ करवाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने यूआईटी को जहां-जहां मिट्टी भराव की आवश्यक है वहां मिट्टी भराव कराने के साथ-साथ फुलवारी एवं छायादार एवं सजावटी पौधे लगवाकर सौन्दर्यकरण कार्य करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

उन्होंने इस दौरान मैदान में लगे फूल पौधों को तोड़ने एवं पौधों की चोरी को गम्भीरता से लेते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी करने एवं ऐसे असामाजिक व्यक्तियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने परिसर में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए है। इस दौरान यूआईटी सचिव एवं उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार चौधरी, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना, यूआईटी जेईएन परमेश्वर जैलिया सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !