Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

सवाई माधोपुर शहर की सफाई व्यवस्था का आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने बताया कि सवाई माधोपुर शहर में रणथंभौर टाईगर रिजर्व, पालीघाट, त्रिनेत्र गणेश मंदिर होने के कारण देश – विदेश से प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक सवाई माधोपुर आते हैं।

 

उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुन्दर व हरा भरा बनाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहर को गंदा करने वाले गृह स्वामियों, होटल व्यवसायों, मैरिज गार्डन संचालकों, प्रतिष्ठान स्वामियों एवं वेण्डर्स के खिलाफ शहर में कचरा फैलाने पर होगी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान न करने वाले प्रतिष्ठानों, होटल व्यवसायों, मैरिज गार्डन संचालकों आदि पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

Strict action will be taken against those who spread filth in Sawai Madhopur

 

 

 

 

उन्होंने इस दौरान हम्मीर पुलिया के नीचे बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय के पास स्थित भूखण्ड पर कचरा देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना को दिए है। उन्होंने इस दौरान नगर परिषद आयुक्त को शहर की नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने, शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सभी दुकानदारों, गृह स्वामियों को शहर से अतिक्रमण हटाने की चैतावनी देते हुए ऐसे अतिक्रमी जो चैतावनी के बावजूद उनके अतिक्रमण नहीं हटायेंगे उनके खिलाफ सामान जब्ती के साथ-साथ दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

महात्मा ज्योतिबा फूले एवं सावित्री बाई फूले प्रतिमा स्थल का हो सौन्दर्यकरण:-

 

जिला कलेक्टर ने भैरू दरवाजा के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले एवं सावित्री बाई फूले प्रतिमा स्थल के फैंसिंग, सौन्दर्यकरण तथा महात्मा ज्योतिबा फूले एवं सावित्री बाई फूले के जीवन चरित्र का अंकन प्रतिमाओं के नीचे कराने तथा पेडस्टल का रंग रोगन सहित सौन्दर्यकरण करने के निर्देश प्रदान किए है।

वेण्डर्स शीघ्र बनवाएं पहचान पत्र:-

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि पुराने शहर, बजरिया, फल सब्जि मण्ड़ी, बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर ठेला लगाने वालों को वेण्डर्स को व्यवस्थित करने के लिए उनका नगर परिषद द्वारा पहचान पत्र बनाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने उन सभी वेण्डर्स जिनके पास नगर परिषद द्वारा जारी पहचान नहीं है, वे शीघ्र नगर परिषद में वेण्डर्स पहचान पत्र हेतु आवेदन करें। उन्होंने कहा कि जिन वेण्डर्स के पास नगर परिषद द्वारा जारी पहचान पत्र नहीं होंगे उनके खिलाफ नगर परिषद द्वारा दण्डात्मक एवं सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

सफाई व्यवस्था को माकूल बनाने के लिए करें शिकायत, दे सुझाव:-

जिला कलेक्टर ने शहर की सफाई व्यवस्था को माकूल बनाने के लिए शहर वासियों से गंदगी फैलाने वालों के साथ-साथ कचरा समय पर न उठने पर संबंधित नगर परिषद कर्मचारियों की शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय को करने के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था को माकूल बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ उनसे सुझाव में आमंत्रित किए है। उन्होंने इस दौरान नगर परिषद कर्मचारियों को शहर की सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए परस्पर किए जाने वाले वार्तालाप को सुगम बनाने के लिए वॉकी-टॉकी का प्रयोग करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !