मलारना डूंगर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में राजकरण पुत्र बनवारीलाल, बाबूलाल पुत्र मूलचन्द, दिलीप पुत्र दीनदयाल और अशोक पुत्र दीनदयाल को गिरफ्तार किया है।
मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुशु लगाये जाने हेतू अभियान चलाया हुआ है।

उन्होंने बताया की अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में राजकरण पुत्र बनवारीलाल, बाबूलाल पुत्र मूलचन्द, दिलीप पुत्र दीनदयाल और अशोक पुत्र दीनदयाल समस्त निवासीयान मलारना चौड़ जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी लखन सिंह खटाना, सहायक उप निरीक्षक रमेशचन्द, संदीप कांस्टेबल, विजेन्द्र कांस्टेबल और अजित सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया