Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रस्सा कसी, ऊंची कूद और दौड़ प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर में खेल सप्ताह के तहत 5वें दिन रस्सा कसी, ऊंची कूद और 200 मी. व 400 मी. दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेल अधिकारी डॉ. शाहिद जैदी ने बताया कि खेल सप्ताह के 5वें दिन का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह और खेल सप्ताह के आयोजन प्रभारी प्रोफेसर एसपी नापित ने किया। पहले सत्र में 200 मी. और 400 मी. दौड़ प्रतियोगिताएं हुई जिसमें छात्र वर्ग 400 मी. में मोहित शर्मा ने गोल्ड, पवन कुमार गुर्जर ने सिल्वर और भगवान सहाय सैनी ने ब्रोंज 200 मी. में कुलदीप गुर्जर ने गोल्ड, पवन कुमार गुर्जर ने सिल्वर ओर उमेश शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतें। वहीं 400 मी. छात्रा वर्ग में लक्ष्मी साहू ने गोल्ड, गिरिजा जाट ने सिल्वर और कल्पना मीना ने ब्रॉन्ज 200 मी. में मुक्ता मीना ने गोल्ड, सुनीता बाई गुर्जर ने सिल्वर और कविता बैरवा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

 

Tug of war, high jump and running competitions were organized in pg college sawai madhopur

 

दूसरे सत्र में ऊंची कूद और रस्सा कसी प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ जिसमें छात्रा वर्ग ऊंची कूद में गिरजा जाट ने गोल्ड, मुक्ता मीना ने सिल्वर और कल्पना मीना ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किये। छात्र वर्ग ऊंची कूद में भगवान सहाय सैनी ने गोल्ड, ब्रजेश सैनी ने सिल्वर और दीपेंद्र यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। रस्सा कसी में सीनियर बॉयज ने जूनियर बॉयज को हराकर गोल्ड और जूनियर गर्ल्स ने सीनियर गर्ल्स को हराकर गोल्ड मेडल जीते। छात्र वर्ग क्रिकेट में यंग बॉयज की टीम रॉयल क्लब को हराकर फाइनल की विजेता रही। मेडल सेरेमनी में आयोजन समिति के संयोजक प्रोफेसर हरिचरण मीना, प्रेम सोनवाल, मोहम्मद शाकिर, मनीषा कुमारी शर्मा, कमलेश कुमार मीणा, परीक्षित हाड़ा और रेफरी शारीरिक शिक्षक कैलाश सेन, उषा जोलिया, रामावतार, शेर सिंह, ब्रजेश मेघवाल, सोराज मेघवंशी, अनिल जायसवाल, टीकाराम मीना और कमलेश गुर्जर उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !